फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिलोचन महादेव में श्रावण के तीसरे सोमवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़;video

जौनपुर जिले के जलालपुर स्थित ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव मंदिर में श्रावण मास के तीसरे सोमवार को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। नागपंचमी पर्व के शुभ अवसर पर दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठा, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। सुबह से ही मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का पूजन किया। मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। स्थानीय प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण और सुचारु दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की थी। महिलाओं और बच्चों के लिए अलग कतारें बनाई गईं थीं। मंदिर के आसपास लगे मेले में भी श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। प्रसाद और पूजन सामग्री की दुकानें सजी हुई थीं। कई स्वयंसेवी संगठनों ने भी भक्तों को सुविधाएं प्रदान करने में सहयोग किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें