फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जौनपुर में धर्मांतरण का मामला, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के फत्तूपुर कला गांव में कराए जा रहे धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर धर्मांतरण करा रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है एक अपाची मोटरसाइकिल व ईसाई धर्म से संबंधित साहित्य बरामद किया है। आरोप है कि उक्त गांव में सावित्री इंटर कॉलेज के बगल बने भवन में लंबे समय से धर्मांतरण प्रार्थना सभा का आयोजन कर किया जा रहा था।प्रत्येक सोमवार को ईसाई मिशनरी के लोग आते थे लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण करा रहे थे। मिशनरियों के द्वारा स्थानीय लोगों की एक टीम तैयार की गई थी जिनके माध्यम से विभिन्न गांव के भोले भाले लोगों को बहला फुसलाकर धन का प्रलोभन एवं धमकी देकर धर्मांतरण कराया जाता था।नीभापुर गांव निवासी राम आसरे गौतम ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि रमेश गौड़ निवासी सुजानगंज, प्रदीप कुमार निवासी उदईपुर,पन्ने लाल निवासी सुजानगंज जौनपुर,अजय कुमार निवासी रानीगंज प्रतापगढ़, उमाशंकर निवासी फत्तूपुर कला थाना मुंगराबादशाहपुर,दो तीन माह से घर आते जाते थे उन्होंने कहा धर्मांतरण कर लो तीन लाख रुपए मिलेंगे।उन लोगों ने एक ईसाई धर्म का साहित्य दिया जिसे मैंने वापस लौटा दिया। जिसपर नाराज होकर उक्त लोगों ने बेटे को फर्जी मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी दिया। मैंने हिन्दू नेताओं से संपर्क कर पूरी घटना को बताया तो उन लोंगो ने पुलिस को सूचना देने का सुझाव दिया। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की सूचना को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचकर धर्मांतरण करा रहे सभी संलिप्तों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके पास एक अपाची मोटरसाइकिल व ईसाई धर्म से संबंधित साहित्य बरामद कर लिया। सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि धर्मांतरण की जानकारी मिलते ही छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें