दिल्ली से वाराणसी जा रही टूरिस्ट बस के डीजल टैंक में रिसाव के कारण अचानक आग लग गई। थोड़ी ही देर में बस धू- धू कर जल गई। बस आग का गोला बनते देख लोगों में दहशत फैल गई। टूरिस्ट बस में अचानक धुआं देख कर उसमें सवार 14 यात्रियों ने किसी तरह से कूद कर अपनी जान बचाई। बस में लगी आग इतनी विकराल थी कि सड़क के किनारे एक गुमटी की दुकान में भी आग लग गई।