नगर पालिका परिषद जौनपुर की बोर्ड बैठक में शनिवार को दूसरे दिन भी बजट पारित नहीं हो सका। नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य की अध्यक्षता में दोपहर एक बजे शुरू हुई बैठक में पुराने एजेंडों पर चर्चा शुरू होते ही सभासदों ने विभिन्न मुद्दों पर सवाल उठाए। सभासद कृष्ण कुमार ने बताया कि कुछ नीतियों और बजट की कमियों को लेकर विरोध दर्ज कराया गया। इस पर अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि जिन बिंदुओं पर कमियां हैं, उनमें आवश्यक सुधार किया जाएगा। ईओ पवन कुमार ने बताया कि बजट पर अगले सप्ताह फिर चर्चा होगी। बैठक में कई सभासद मौजूद रहे।