केराकत नगर के नालापार नावघाट मोहल्ला निवासी बंगाली निषाद हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद गोमती नदी से बंगाली निषाद का शव बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घाट पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।