जौनपुर। मरीजों को इलाज की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए रविवार स्वास्थ्य इकाइयों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। डाक्टरों की कमी के कारण मरीजों का फार्मासिस्ट से इलाज कराना पड़ा। मेले में 286 मरीजों का इलाज हुआ। महराजगंज पीएचसी राजाबाजार में 18 मरीजों का उपचार एलटी अंगद सिंह की देखरेख में किया गया। पीएचसी गद्दोपुर में हेमलता सिंह ने 19 मरीजों का इलाज किया। पीएचसी पूरालाल में फार्मासिस्ट राकेश ने 13 लोगों को देखा। पीएचसी लोहिंदा में 15 लोगों का उपचार हुआ। अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस समय बुखार, डायरिया से परेशान लोग आ रहे हैं। मछलीशहर पीएचसी जमालपुर में 16 मरीजों का इलाज किया गया। डाक्टर आरके यादव ने बताया कि मेले में 3 पुरुष, 12 महिलाओं और एक बच्चे की जांच की गई। बुखार के मरीजों का मलेरिया जांच किट से किया गया। मेले में डॉक्टर आर के यादव चिकित्साधिकारी ,फार्मासिस्ट राय साहब चौहान, नेत्र सहायक एचके गौतम, एएनएम माला देवी, और आशा बहुएं उपस्थित रहीं। बक्सा प्राथमिक विद्यालय काजी नेवादा पर रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 135 मरीजों का इलाज किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. जीके सिंह ने बताया कि मेले में 72 पुरुष और 41 महिलाओं और 22 बच्चों का इलाज किया गया है। मेले में डॉक्टर जनार्दन यादव, डॉ. दिनेश यादव, डॉ. शिवबचन, प्रदीप कुमार, ज्योति सिंह आदि उपस्थित रहीं। गौराबादशाहपुर पीएचसी बमैला में 28 मरीजों का इलाज किया गया। मेले में लीवर, दमा रोग, गैस्ट्रो रोग, चर्म रोग, मौसमी बुखार के मरीज आए। मौसमी बुखार तथा मलेरिया व टाइफाइड की किट से जांच की गई। मेले में 7 बच्चे,11 पुरुष तथा 9 महिलाओं का इलाज किया गया। मेले में डॉ. सुनील कुमार सरोज, विजय कुमार मौजूद रहे। पीएचसी बारी में 22 मरीजों की जांच डॉ. अखिलेश सोनकर ने किया। प्राथमिक अस्पताल बगथरी में चिकित्सक डॉ. विनय कुमार राव ने 20 मरीजों की जांच कर दवा दिया।