फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बिजली बिल के नाम पर धोखाधड़ी, अदालत में वाद दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एसीजेएम चतुर्थ ध्रुवेश कुमार यादव की अदालत में फर्जी बिल के नाम पर धोखाधड़ी का वाद दर्ज किया गया है। मुंगराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के पांडेयपुर निवासी शिव कुमार मौर्या ने प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि फर्जी बिजली विभाग का कर्मचारी बनकर उनसे 40 हजार की ठगी की गई। कोर्ट ने वाद दर्ज करते हुए थाने से सात जनवरी 2025 को रिपोर्ट मांगी है। वादी गांव में मकान बनवा रहा था।
गत तीन सितंबर को बिजली के कुछ कर्मचारी उनके घर आए थे। बिजली के बिल और कनेक्शन के लिए पूछताछ कर रहे थे। पूछताछ के बाद वादी का मोबाइल नंबर लेकर चले गए। कुछ दिन बाद वादी के मोबाइल पर 16 सितंबर 2024 को फोन आया कि तुमने विद्युत चोरी की है। मैं बिजली विभाग के हेडक्वार्टर लखनऊ से बोल रहा हूं।
विज्ञापन

तुम्हारे ऊपर बिजली विभाग का 1.40 लाख रुपये बकाया है। बताओ क्या करना है। समाप्त करना है तो जल्दी रुपये भेजो नहीं तो तुम्हारे ऊपर एफआईआर दर्ज हो जाएगी। वादी ने अपनी परेशानी बताई तो फर्जी बिजली कर्मचारी ने कहा कि 40 हजार की व्यवस्था कर दो, तुम्हारा कनेक्शन समाप्त करा दूंगा। बिल भी समाप्त हो जाएगा। उन्होंने उसके बताए गए नंबर पर चार बार में रुपये भेज दिया।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें