फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी उपचुनाव में वोटिंग के बीच अखिलेश यादव समेत सपा के कई नेताओं ने पुलिस पर लगया गंभीर आरोप

Mon, 05 Dec 2022 01:37 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

यूपी उपचुनाव के लिए मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर व खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सुबह से वोटिंग चल रही है, जो शाम छह बजे तक होगा। उपचुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में आने वाले इटावा के जसवंतनगर में भी मतदान कराया जा रहा है। यहां सैफई के पोलिंग बूथ पर सुबह-सुबह ही सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने मतदान किया। मतदान करने के बाद रामगोपाल यादव ने कहा कि आम चुनाव 2019 में नेताजी मुलायम सिंह यादव को जितने वोट मिलते थे, उससे तीन गुना ज्यादा वोटों से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव जीतेंगी। वहीं, समाजवादी पार्टी के संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम यादव ने इटावा के सैफई में अभिनव विद्यालय में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बहुत वोटों से जीतेगी। वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने सैफई स्थित अभिनव विद्यालय में वोट डाला। अखिलेश यादव ने मतदान के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की और प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें