फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: परिजनों ने पढ़ाई के लिए टोका, छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 08 Jan 2025 10:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। थाना क्षेत्र के एक गांव में स्नातक की छात्रा को परिजनों ने पढ़ाई के लिए टोका और डांट लगा दी। इससे क्षुब्ध होकर छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इन्कार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव निवासी छात्रा की परीक्षाएं चल रही हैं। परिजनों ने उसे पढ़ने के लिए टोका था। लेकिन परिजनों की बात छात्रा को नागवार गुजरी और उसने फांसी लगा ली। सीओ अनीता सिंह ने बताया कि परिजनों ने मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने की बात करते हुए लिखित में प्रार्थना पत्र दिया है। जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें