फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: किसानों का बकाया गन्ना भुगतान ब्याज सहित दिलाने की मांग

Tue, 07 Jan 2025 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। भाकियू लोकहित के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हूण ने मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है, जिसमें क्षेत्र के किसानों को बकाया गन्ना भुगतान ब्याज के साथ दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


पत्र भेजते हुए हरीश हूण ने बताया कि जनपद हापुड़ की सिंभावली और ब्रजनाथुर चीनी मिल गन्ना नियंत्रण आदेश का अनुपालन नहीं कर रही हैं, जिस कारण क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से भी वादा किया गया था कि यदि आपूर्ति के 14 दिन में किसानों को गन्ना भुगतान नहीं मिलता है, तो उन्हें इस पर ब्याज दिया जाएगा। जनपद की दोनों ही चीनी मिल गन्ना भुगतान में पिछड़ी हुई हैं। पिछले पेराई सत्र का गन्ना भुगतान अभी तक नहीं दिया गया। वहीं, वर्तमान में पेराई सत्र भी दो माह से अधिक पुराना हो चुका है, लेकिन किसानों को उनका भुगतान नहीं मिल पा रहा। इससे किसान आर्थिक तंगी में है। इसे लेकर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी भी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने सीएम से क्षेत्र के किसानों को जल्द से जल्द बकाया गन्ना भुगतान और ब्याज दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें