फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज से आवागमन बंद किए जाने से कस्बावासियों और वाहन चालकों को मुसीबत, पांच किमी लगा रहा जाम

एनएचएआई की लापरवाही का खामियाजा वाहन चालकों व कस्बा वासियों को जाम के रूप में भुगतना पड़ रहा है। ओवरब्रिज से आवागमन रोके जाने पर सोमवार को पूरे दिन सर्विस लेन से डंपर निकलते रहे। इससे कस्बा समेत दोनों ओर करीब पांच किमी जाम लगा रहा। वाहन रेंगते हुए निकलते रहे। ओवरब्रिज की स्लैब क्षतिग्रस्त होने के बाद बंद किए गए आवागमन के बाद हजारों ओवरलोड व खाली डंपर कस्बे के अंदर से दोनो ओर के सर्विस रोड से होकर निकल रहे हैं। आम दिनों में इन सर्विस रोड में जाम की स्थिति बनी रहती है, अब हजारों डंपर निकलने से हर समय जाम की स्थिति बन गई है। सोमवार को कस्बे के मुख्य चौराहे से हमीरपुर की ओर गुजेला तक व कानपुर की ओर जहांगीराबाद तक डंपरों की लाइन लगी रही। वहीं मुख्य चौराहे पर मुगलरोड पर चलने वाले भारी वाहनों का भी लोड होने से थोड़ी थोड़ी देर में दोनो ओर के वाहनों को निकाला जाता रहा। जिससे वाहन रेंगते हुए निकलने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें