फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 5.63 लाख से लगे राष्ट्रीय ध्वज का मेजर ने किया लोकार्पण

Wed, 08 Jan 2025 10:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल परिसर में विधायक नि​धि से लगे राष्ट्रीय ध्वज का फीता काटतकर उदघाटन करते सदर विधा - फोटो : लोहिया अस्पताल परिसर में विधायक नि​धि से लगे राष्ट्रीय ध्वज का फीता काटतकर उदघाटन करते सदर विधायक।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विधायक निधि से लगाए गए राष्ट्रीय ध्वज का बुधवार को सदर विधायक ने लोकार्पण किया। इससे 30 मीटर ऊंचा तिरंगा लहराने लगा। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने अपनी विधायक निधि से शहर में 6 स्थानों पर 30-30 मीटर राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण कराया। एक ध्वज पर पांच लाख 63 हजार रुपये खर्च हुए हैं। विधायक निधि से जिला जेल, रोडवेज बस अड्डा, गुरुगांव देवी मंदिर, पांचालघाट, लोहिया अस्पताल व फतेहगढ़ के स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण कराया है। इसके अलावा टाउनहाल पर तिरंगा लगाने के लिए प्रस्ताव दिया गया है। विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने लोहिया अस्पताल परिसर में बने राष्ट्रीय ध्वज का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम, शशांक शेखर मिश्र, अमन गुप्ता आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें