अयोध्या में सरयू नदी में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। युवक गोंडा का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक की पहचान धर्मेंद्र मौर्या के रूप में हुई है। युवक नदी में डूब रहे अपने एक दोस्त को बचाने लिए नदी में उतरा था। पुलिस ने युवक को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो पानी के तेज बहाव में बह गया।