अयोध्या के प्रसिद्ध देवोत्थानी पंचकोसी परिक्रमा में मंगलवार को सैंकड़ों मुस्लिमों ने हिस्सा लिया और गंगा-जमुनी तहजीब और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। इतना ही नहीं मुस्लिम मित्र मंच के बैनर तले इन मुसलमानों ने राम नाम का जयघोष कर राम मंदिर निर्माण की हुंकार भी भरी।