फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह बोले- 'माफी ना मांगकर राज ठाकरे ने घाव को फिर से ताजा कर दिया'

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sun, 22 May 2022 04:14 PM IST

मस्जिदों पर लाउडस्पीकर से अजान के विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ करने की अपील करने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने 5 जून को होने वाले अपने अयोध्या दौरे को टाल दिया है, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने उन पर एक बार फिर से हमला बोला है। राज ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर बीते कई दिनों से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह लगातार उनका विरोध कर रहे हैं और उत्तर भारतीयों से माफी मांगने के बाद अयोध्या में कदम रखने देने की बात करते चले आ रहे हैं। भाजपा नेता ने राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि, उनके पास एक ऐसा अवसर था जब वो माफी मांगकर उत्तर भारतीयों का गुस्सा शांत कर सकते थे। लेकिन अब उन्होंने घाव को फिर से ताजा कर दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें