संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। तहसील क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव में नवीन परती की भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण हटाने गई राजस्व व पुलिस विभाग को बिना अवैध कब्जा हटाए वापस लौटना पड़ा। तहसील प्रशासन के मुताबिक महिला पुलिस नहीं होने के चलते दिक्कत हुई। फिर टीम गठित की जा रही है जल्द ही कब्जा हटाया जाएगा। कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग में कुछ लोगों द्वारा नवीन परती की भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया गया है। जिसकी शिकायत एक व्यक्ति ने डीएम दिव्या मित्तल से की थी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने नायब तहसील गोपाल के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। जिसके क्रम में नायब तहसील गोपाल जी, राजस्व निरीक्षक श्यामनाथ गिरी, दिनेश श्रीवास्तव, रजनीश मिश्र, अतुल कुमार समेत दस सदस्यीय टीम के साथ बुलडोजर लेकर मंगलवार को दोपहर रामपुर बुजुर्ग गांव पहुंचे। राजस्व विभाग और पुलिस टीम को देख कुछ महिलाएं अतिक्रमण हटाने का विरोध करते हुए बुलडोजर के सामने खड़ी हो गई। काफी प्रयास के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका।
हमीरपुर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालते हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संवाद