बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव इस्लामाबाद में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में पड़ा मिला। मृतका 30 वर्षीय रूबी खुर्जा निवासी थी। रूबी पिछले दो वर्षों से अपने भाई के साथ गांव इस्लामाबाद में रह रही थी। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस की प्राथमिक जांच में रूबी की मौत का कारण दौरा पड़ना सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतका मासिक रूप से कमजोर थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।