उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक युवक की सिर में गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को खेत में फेंक दिया गया। मृतक की पहचान दुष्यंत चौधरी के रूप में हुई है। पूर्व में दुष्यंत के पिता की भी हत्या कर दी गई थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। शव को पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर खेत में दुष्यंत का लहूलुहान शव मिला। वारदात थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव चादोक के पास हुई।