बुलंदशहर में ट्रैफिक पुलिस का चालान कार्रवाई के दौरान का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में बाइक सवार युवक पुलिस का वीडियो रिकॉर्ड कर गंभीर आरोप लगा रहा है। पुलिस पर बाइक का इंडिगेटर तोड़ने और हर्जाना मांगने पर चालान करने का आरोप लगाया है। पुलिसकर्मी पर कार से टक्कर मारकर बाइक सवार का इंडिगेटर तोड़ने का आरोप है। पुलिस की मनमानी कार्रवाई बताकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। बुलंदशहर के डिप्टी गंज चौकी के पास का वीडियो बताया जा रहा है।