बुलंदशहर में चाट बेचकर घर लौट रहे मजदूर को रास्ते में दबंगों ने बेल्टों से जमकर पीटा। दबंगों की पिटाई से चाट बेचने वाले मजदूर को गंभीर चोट आई है। पहासू थाना पुलिस ने दबंगों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़ित मजदूर ने थाने में पहुंच कर तीन दिन पहले आरोपियों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।