बुलंदशहर जिले में शुष्क गर्म हवा के साथ धूप की तल्खी बरकरार है। सूर्योदय के कुछ देर बाद ही तपिश बढ़ने लगती है। पिछले दिनों की तरह रविवार को भी दोपहर के समय झुलसाने वाली धूप रही। अधिकतम तापमान बढ़कर 39.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सड़कों व बाजारों में जहां सन्नाटा देखा गया। वहीं ज्यादातर लोग सिर और चेहरा कपड़े से ढंककर धूप से बचते रहे।