फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बुलंदशहर में केंद्रीय बजट को लेकर गोष्ठी का हुआ आयोजन, सांसद ने व्यापारियों को दी जानकारी

आकाश दुबे Updated Sun, 23 Feb 2025 05:35 PM IST

बुलंदशहर नगर के मंडी फतेहगंज में रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने केंद्रीय बजट पर एक गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी की अध्यक्षता सांसद डॉ. भोला सिंह ने करते हुए व्यापारियों को बजट की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही व्यापारियों से सुझाव मांगे। मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके सक्सेना ने कहा कि स्याना रोड पर एक औद्योगिक क्षेत्र की जिले को सख्त जरूरत है। क्योंकि सिकंदराबाद और ककोड के औद्योगिक क्षेत्र में व्यापारियों को सुविधा नहीं मिल पाती। अन्य राज्यों की तरह व्यापारियों को एकल खिड़की की सुविधा दी जाए। इसके अलावा नगर में आवासीय भवनों को बहु मंजिला इमारत की स्वीकृति देने की मांग की, जिससे शहर में जगह की कमी का विकल्प निकल सके। कहा कि उद्योग को लगाने के लिए 10-11 विभागों से अनुमति लेने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने पड़ते हैं। इसकी वजह से जिले का विकास नहीं हो पा रहा है

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें