भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने सीओ ऑफिस का घेराव किया। इसके चलते शिकारपुर सीओ ऑफिस के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने सीओ ऑफिस जाने वाले मार्ग को बेरीकेडिंग लगाकर बंद कर दिया है। किसानों को ऑफिस के अंदर जाने से रोकने के लिए लगभग 400 पुलिसकर्मी मौजूद हैं। पुलिस का दावा है कि किसानों को किसी भी कीमत पर अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।