बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के धनोरा गांव के फौजी प्रवीण चौधरी का निधन हो गया। चोला क्षेत्र के धनोरा गांव निवासी फौजी प्रवीण चौधरी (32 वर्ष) का जम्मू-कश्मीर में पोस्टिंग के दौरान बीमारी के चलते निधन हुआ। प्रवीण चौधरी वर्ष 2013 में सेना में भर्ती हुए थे। परिजनों के अनुसार, प्रवीण के पिता सुरेंद्र चौधरी किसान हैं। परिवार में दो भाई हैं। प्रवीण बड़े थे, जबकि छोटा भाई पंकज किसी निजी कंपनी में नौकरी करता है। प्रवीण चौधरी अपने पीछे पत्नी पूजा और डेढ़ वर्ष के मासूम बच्चे को छोड़ गए हैं। सूचना के बाद गांव में मातम छा गया, विधायक लक्ष्मी राज सहित हजारों लोग मौके पर पहुंचे। थाना चोला क्षेत्र के धनोरा गांव का मामला बताया जा रहा है।