पलवल में उपमंडल होडल में मंगलवार को कांग्रेस ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़, वोट बचाओ-देश बचाओ’ के नारे के साथ विरोध प्रदर्शन किया। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व और पूर्व विधायक उदयभान की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर भवन से चरण सिंह चौक घंटाघर तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। कांग्रेस नेताओं ने होडल में करीब 20 हजार वोट काटे जाने का दावा किया और मतदाता सूची को लेकर सवाल उठाए। दीपेंद्र हुड्डा ने एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की।