फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : खुर्जा में नुक्कड़ नाटक और रैली के माध्यम से नशा मुक्ति के प्रति किया गया जागरूक

खुर्जा में जैनिथ पब्लिक स्कूल की ओर से शुक्रवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक व जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने करीब छह किलोमीटर तक पैदल यात्रा निकाली। साथ ही लोगों को नशे से दूर रहने और उससे होने वाले दुष्परिणाम के प्रति जागरूक किया। जैनिथ पब्लिक स्कूल से एसडीएम प्रतीक्षा पांडे ने हरी झंडी रैली का शुभारंभ किया। इस दौरान निदेशक राहुल राठी, प्रधानाचार्या गीता डैंग व उप प्रधानाचार्या बबीता शर्मा भी रहीं। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने लाेगों से नशा नहीं करने की अपील की। रैली स्कूल से शुद्ध होकर मंदिर मार्ग, जेवर अड्डा चौराहा, पदम सिंह गेट, गांधी मार्ग, कबाड़ी बाजार चौराहा, ककराला, सुभाष मार्ग होते हुए नेहरूपुर चुंगी पहुंचकर संपन्न हुई। बच्चों ने रैली में संदेश दिया कि नशीले पदार्थ शरीर में जानलेवा बीमारी जैसे कैंसर, लीवर खराब होना तथा हृदय संबंधी रोग भी पैदा कर सकते हैं। इसलिए नशे से दूर रहने और तंबाकू के सेवन से भी बचना चाहिए। साथ ही अपने परिवार के लोगों से इससे दूर रखना चाहिए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा करने वाले के परिवार में कलह होने और आर्थिक स्थिति खराब होने को दर्शाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें