फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गेहूं के आटे में सेलखड़ी पाउडर मिलाकर दिल्ली-एनसीआर में की जा रही सप्लाई

विज्ञापन
स्याना क्षेत्र स्थित फ्लोर मिल में रखा सेलखड़ी का स्टाक। स्त्रोत --- विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर/स्याना। गांव बरौली वासुदेवपुर स्थित फ्लोर मिल में गेहूं के आटे में सेलखड़ी मिलाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई हो रही थी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके से 176 कट्टे सेलखड़ी, करीब पांच क्विंटल आटा, 101 कट्टे भूसी पाउडर बरामद किए। पांच नमूने जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बरौली वासुदेवपुर स्थित इध्या फूड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में जांच की तो पाया कि 50 किलो वाले 176 कट्टे सेलखड़ी, 150 क्विंटल गेहूं, करीब एक क्विंटल टूटा हुआ चावल, 18 किलोग्राम के 101 कट्टे भुसी के रखे हुए हैं। पूछताछ करने पर पता चला कि सेलखड़ी को आटे में मिलाकर बाजार में बेचा जा रहा है। मंडी की टीम और आपूर्ति विभाग की टीम ने भी जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि आटा पीसने के लिए फ्लोर मिल में राशन के गेहूं और चावल का प्रयोग भी किया जा रहा था।
विज्ञापन

वेयर हाउस में टीम ने आनंदा कंपनी का करीब 50 हजार पैकेट स्किम्ड मिल्क पाउडर (एसएमसी) भी बरामद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें