फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश: जौनपुर में इमारत गिरने से 5 की मौत, 6 घायल

वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम Updated Fri, 22 Oct 2021 04:07 PM IST

जौनपुर क एक इलाके में रात सोते हुए लोगों पर कहर टूटा। एक ही परिवार के सदस्यों ने सोते समय कई अपनों को खो दिया। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक बड़ा हादसा पेश आया है जहां एक कच्चा मकान गिर गया और लगभग 5 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। बताया गया कि जौनपुर में बड़ी मस्जिद के पीछे एक मोहल्ले  में देर रात कच्चा मकान धराशाई हो गया और इस दौरान इसमें कई लोग दब गए।  मलबा हटाया गया तो लगभग 5 लोगों की मौत हो चुकी थी और एक दर्जन लोग घायल थे।हादसे के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया। इस घटना में अब तक 5 की मौत हो चुकी है और राहत कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें