फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पानी से भरी बाल्टी में गिरा मासूम, हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के भुड़की गांव में एक ह्रदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम छा गया। गांव की हरिजन बस्ती में डेढ़ साल का मासूम खेलते-खेलते पानी के बाल्टी में औंधे मुंह गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली के भुड़की गांव के हरिजन बस्ती निवासी नन्हकू के दो बेटे हैं। उनका बड़ा बेटा सत्यम तीन साल का है और छोटा बेटा लकी डेढ़ साल का। घर में उनकी मां के साथ उनकी पत्नी रहती हैं।
वे ऑटो चलाकर परिवार की जीविकोपार्जन करते हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को वे हर दिन की तरह ऑटो चलाने गए थे। इधर घर में उनकी मां, पत्नी और दोनों बेटे मौजूद थे।
विज्ञापन

शाम के समय दोनों बेटे घर में खेल रहे थे। वहीं उनकी मां और पत्नी घर के बाहर जहां गाय-भैंस बांधे जाते हैं, वहां उपली बना रही थीं। काम खत्म करने के बाद जब वे लौटी तो छोटे बेटे लकी को खोजने लगीं। काफी खोजबीन के बाद भी पूरे घर में उसका पता नहीं चला।
इधर उनके घर के बाथरूम का दरवाजा खुला हुआ था। जिसमें डेढ़ साल का मासूम खेलते -खेलते पहुंच गया और वहां पानी से भरी बाल्टी से औंधे मुंह गिर गया। जिससे उसकी डूबने से मौत हो गयी।
उसकी मां जब बाथरूम की तरफ गईं तो मासूम को बाल्टी में औंधे मुंह गिरा देख सन्न रह गईं। उन्होंने तत्काल बेटे को बाल्टी से निकाला और परिजनों को जानकारी दी।
परिजन आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही मां बेसुध हो गईं। वहीं परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही मासूम को गंगा में प्रवाहित कर दिया।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें