बरेली में पूर्व मंत्री आजम खान के करीबी सपा नेता सरफराज वली खां और राशिद खां के दो बरातघरों पर मंगलवार को बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) का बुलडोजर गरजा। बीडीए को बुलडोजर चलाने की तैयारी में पांच घंटे लग गए। इस बीच राशिद खां के बरातघर वाले भवन की दूसरी मंजिल से विरोध कर रही महिलाओं को बाहर करने में पुलिस के पसीने छूट गए।