भीम आर्मी स्टूडेंट पावर के कार्यकर्ताओं ने यूजीसी बिल को वापस लेने की मांग को लेकर बुधवार को शहर में पैदल जुलूस निकाला। जुलूस शहर स्थित जीआईसी ऑडिटोरियम से शुरू होकर, लखपेड़ा बाग चौराहा, पटेल तिराहे होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यूजीसी बिल को छात्र विरोधी बताया।