फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दो बेटों संग महिला ने गोमती में लगाई छलांग, छोटे बेटे का शव मिला

पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने अपने दो बेटों संग गोमती नदी में औसानेश्वर घाट पुल से छलांग लगा दी। इनमें छोटे बेटे का शव नैपुराघाट पुल के पास गोताखोरों ने नदी से बरामद किया। महिला व उसके एक बेटे के शव की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार कोठी थाना क्षेत्र के बिबियापुर गांव के पूर्व प्रधान मंशाराम की पुत्री मिथिलेश कुमारी (28) की शादी 2017 में सधाई भगतपुरवा निवासी मनोज यादव से हुई थी। 2021 में पति की मौत के बाद 2025 में मिथिलेश कुमारी का विवाह देवर भोला उर्फ हुकुम सिंह से हुआ था। बुधवार को परिवार में किसी बात को लेकर इतना ज्यादा विवाद हो गया कि मिथिलेश कुमारी ने अपने दोनों बच्चों के साथ जिंदगी समाप्त करने की ठान ली। वह बच्चों को लेकर घर से निकली और देर शाम नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना पर गुरुवार सुबह कोठी पुलिस व गोताखोर मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की लेकिन औसानेश्वर घाट पर कोई सुराग नहीं मिला। नैपुराघाट के पास शव उतराता दिखा तो गोताखोर उसे निकालकर बाहर लाए। एसएचओ कोठी जेपी सिंह ने बताया कि महिला व उसके दूसरे बच्चे की तलाश नदी में की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें