फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: टीन शेड वाले घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

बाराबंकी जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र के जजवारा गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी दिव्यांग सुरेंद्र गुप्ता के 20 वर्षीय पुत्र राजन गुप्ता के रूप में हुई है। बताया गया कि सुबह करीब 7 बजे परिजनों ने राजन को टीन शेड के घर के अंदर फंदे से लटका देखा जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विंध्या यादव की ओर से हैदरगंज पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने मामले की सूचना फॉरेंसिक टीम को भी दे दी है, जो घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटा रही है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें