नगर पालिका क्षेत्र में ककरहिया में संचालित कचरा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण सोमवार को डीएम शशांक त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कचरे से खाद भी देखी। तीन माह पहले डीएम ने प्लांट का हाल देखा था तब भारी मात्रा में कचरा लगा था। मशीन भी ठप थी। डीएम ने प्लांट के संचालन में आ रही समस्याओं को शासन स्तर तक पैरवी करके दूर कराया। 64 हजार टन कचरा था। इसमेें 26 हजार टन कचरा निस्तारित किया जा चुका है। कचरे से पॉलीथिन अलग की गई है जो फैट्रियों के ईंधन के रूप में प्रयोग किया जाएगा। गिट्टी, मिट्टी व लकड़ी आदि अवशेष, ईंट-पत्थर व कचरे से बनी खाद का अलग-अलग ढेर लगा है। डीएम ने निस्तारित किए गए कचरे को प्लांट परिसर से हटवाने के निर्देश नगर पालिका के ईओ संजय कुमार शुक्ल को दिए। ईओ ने बताया कि मार्च के महीने तक पुराना कचरा निस्तारित कर दिया जाएगा। कचरे से बनी खाद खेती व बागवानी के उपयोग के लिए जरूरतमंदों को दी जाएगी। संवाद