विकास भवन परिसर में बुधवार को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर 72 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी राजरानी रावत और अंगद सिंह ने 34 ट्राइसाइकिल, 8 व्हीलचेयर, 10 स्मार्ट केन और 20 एमआर किट प्रदान कीं। इस मौके पर सीडीओ अन्ना सूदन, डीडीओ भूषण कुमार और जिला दिव्यांग अधिकारी एजाज उल हक उपस्थित रहे।