मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिनी स्टेडियम रामसनेहीघाट में बुधवार को 167 जोड़ों का विवाह और चार जोड़ों का निकाह हुआ। इस मौके मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा, विशिष्ट अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने साफा पहनकर विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।