देवत्थानी एकादशी पर कोटवाधाम में आयोजित होने वाली पंचकोसी परिक्रमा का आयोजन शनिवार की सुबह सतनाम संप्रदाय के प्रथम प्रवर्तक समर्थ साहब जगजीवन दास के मंदिर कोटवाधाम से प्रारंभ किया गया। जहां पर आरती पूजन के बाद सभी परिक्रमाथी बाबा के दर्शन के बाद परिक्रमा शुरू की जो कोटवाधाम से मदारपुर होते हुए सरयू नदी तट के लिए निकाली गई। इस परिक्रमा में दूर दराज से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे जो जय बड़े बाबा और जय श्रीराम के जयघोष करते हुए नग्गे पाव से आगे बढ़ते रहे। इस परिक्रमा के आयोजन से एक बार फिर पूरा कोटवाधाम भक्तिमय नजर आया।