फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बार एसोसिएशन: 21 पदों पर 78 प्रत्याशी, 2488 मतदाता डाल रहे वोट

बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे शुरू हुआ। कुल 21 पदों के लिए 78 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 2488 मतदाता करेंगे। मतदान के लिए 35 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी सहित करीब 60 लोगों की टीम गठित है। मतदान शाम 06:00 बजे तक चलेगा। चुनाव को लेकर सुबह से ही अधिवक्ताओं में उत्साह देखने को मिला और मतदान केंद्र पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता पहुंचे। इस दौरान प्रत्याशी और उनके समर्थक अधिवक्ताओं से संपर्क कर समर्थन मांगते नजर आए। चुनाव को लेकर भारी पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें