फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिजली चोरी जांच के दौरान ग्रामीणों ने विजिलेंस टीम को दौड़ाया, बुलानी पड़ी पुलिस

कुर्सी (बाराबंकी)। पॉवर कॉरपोरेशन की विजिलेंस टीम मंगलवार रात स्थानीय अधिकारियों के साथ कुर्सी क्षेत्र के अनवारी गांव में बिजली चोरी के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाने पहुंची। टीम ने कुछ घरों में बिजली चोरी पकड़े जाने के बाद एक मोहल्ले में एक ग्रामीण के घर पर जांच शुरू की। ग्रामीणों का आरोप है कि विजिलेंस टीम जबरन घर में घुसने का प्रयास करने लगी। विरोध करने पर टीम के कुछ सदस्यों ने लोगों के साथ बदसलूकी की। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। नाराज ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरू कर दी और विजिलेंस टीम का विरोध करते हुए उन्हें दौड़ा लिया। स्थिति बिगड़ती देख टीम को कार्रवाई बीच में छोड़कर सरकारी वाहनों से मौके से निकलना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि विजिलेंस टीम चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं का शोषण करती है और लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है। मौके पर पहुंची पुलिस देर रात तक जांच करती रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें