फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के दूसरे सोमवार को शिवभक्ति में डूबा बाराबंकी, लोधेश्वर महादेवा में उमड़ा आस्था का सैलाब

भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Jul 2025 10:47 AM IST

बाराबंकी में सावन के दूसरे सोमवार को जिले भर के शिव मंदिरों में आस्था का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। लोधेश्वर महादेव से लेकर हैदरगढ़ के अशौनेश्वर, कुण्टेश्वर, मथेश्वर और अन्य शिवालयों तक शिवभक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। चारों ओर "हर-हर बम-बम" और "भोलेनाथ की जय" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। लोधेश्वर महादेव मंदिर में रविवार रात सवा 12 बजे जैसे ही कपाट खोले गए, वैसे ही शाम से पंक्ति में खड़े हजारों कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक शुरू कर दिया। सुबह तक यह भीड़ लाखों में बदल गई। भक्तों की भारी भीड़ को संभालने के लिए पुलिसकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसी तरह जिले के अन्य प्रमुख शिवालयों में भी भक्तों ने पूरे श्रद्धा भाव से जलाभिषेक कर सावन के पावन सोमवार का पुण्य लाभ अर्जित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें