फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LLB छात्रों पर लाठी चार्ज, रामस्वरूप यूनिवर्सिटी ने दी सफाई; कहा- चल रही नवीनीकरण की प्रक्रिया

बाराबंकी में बिना मान्यता पढ़ाई कराने के आरोपों से घिरी रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी के प्रशासन ने मंगलवार को मीडिया के सामने सफाई दी। यूनिवर्सिटी की महिला अधिकारी ने बताया कि पूरा विवाद दो छात्रों के निलंबन से शुरू हुआ। शनिवार को इन छात्रों को अनुशासनहीनता के चलते निलंबित किया गया था। इसके विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता व कुछ छात्र बिना पूर्व सूचना दिए कैंपस में आ पहुंचे और हंगामा करने लगे। अधिकारी ने कहा कि हर शिक्षण संस्थान का अपना अनुशासन होता है। छात्रों से जुड़े किसी भी मुद्दे को गंभीरता से लिया जाता है। छात्रों को निलंबन करने के बाद पूरा मामला कमेटी में जाता, जहां दोनों पक्षों को सुनने के बाद छात्रों की बहाली भी हो जाती है, यह एक प्रक्रिया है। मान्यता को लेकर छात्रों में फैल रही अफवाहों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय को पहले मान्यता मिल चुकी है। इसका नवीनीकरण कराने के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया में आवेदन किया गया है। यह एक प्रक्रिया है और जल्द पूरी होगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन का दावा है कि छात्रों का भविष्य सुरक्षित है। किसी भी छात्र का करियर अंधकारमय नहीं होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें