फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाराबंकी: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 141 जोड़ों ने लिए फेरे, एक का हुआ निकाह

ishwar ashish Updated Fri, 29 Nov 2024 02:57 PM IST

नगर पंचायत दरियाबाद के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज मैदान में समाज कल्याण विभाग की तरफ से 142 जोड़ो का विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में दरियाबाद ब्लॉक के 39, पूरेडलई ब्लॉक के 20, बनीकोड़र ब्लॉक के 64, सिरौलीगौसपुर ब्लॉक आंशिक क्षेत्र के 12, सिद्धौर के 02, नगर पंचायत दरियाबाद के 02 वही बनीकोडर नगर पंचायत के 03 जोड़ो का विवाह गायत्री परिवार की तरफ से संपन्न करवाया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक मुस्लिम जोड़े का निकाह करवाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता गायत्री के चित्र पर पुष्प और दीप प्रज्ज्वलित कर जिला समाज कल्याण अधिकारी सुषमा वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख दरियाबाद आकाश पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख पूरेडलई रत्नेश सिंह, एडीओ समाज कल्याण दिवाकर यादव, जेई केके वर्मा, जेई समित मौर्या, सचिव आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें