फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में युवक की सिर कूचकर हत्या, खंती में फेंकी लाश

यूपी के बाराबंकी के देवा कोतवाली की माती चौकी क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क किनारे खंती में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विजय (30) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से फैजाबाद के रहने वाले थे। माती गांव में किराए पर रहकर टाइल्स का काम करते थे। जानकारी के मुताबिक, विजय की शादी बड़ाताल गांव की पूजा से हुई थी। उनके दो बेटियां हैं। लक्ष्मी और अनामिका। सोमवार की रात विजय घर से निकला था। पत्नी के अनुसार, यह कहकर निकले थे कि उन्हें किसी से पैसे लेने जाना है। लेकिन वे घर वापस नहीं लौटे। सुबह जब पत्नी पूजा अपने पति की तलाश में सड़क पर निकलीं, तो उन्होंने सड़क किनारे विजय का शव पड़ा देखा। युवक के चेहरे पर गंभीर चोट है। जैसे उसे कुचला गया हो। घटना की जानकारी मिलते ही माती चौकी इंचार्ज अशोक कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। परिजनों को बुलाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देवा के कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी का कहना है कि मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें