बाराबंकी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सपा के अलावा अन्य दलों के लोग भी उन्हें बधाई देने पहुंचे। ढोल नगाड़ों के साथ केक काटने का सिलसिला जारी है। शाम को लखनऊ में भी एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है।