यूपी के बाराबंकी में श्री गुरु गोविद सिंह का प्रकाश उत्सव पर्व शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। पंच प्यारों की अगुआई में गुरु साहेब की शाही सवारी लाजपतनगर स्थित गुरुद्वारा परिसर से भव्यता के साथ नगर में निकाली गई।रास्ते में जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए। शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण पंजाब से आए गतका पार्टी वीर खालसा दल एवं पाइप बैंड ने सारे शहर का मन मोह लिया। वीर खालसा गतका पार्टी ने करतब दिखाए तो आश्चर्यचकित रह गए। महिला सिख संगत की ओर से गुरु साहब की सवारी के आगे झाड़ू लगाकर सेवा की गई। शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। प्रसाद भी श्रद्धालुओं ने वितरित किया।