फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में निकली गई श्रीराम कलश यात्रा, राम दरबार की झांकी ने मोहा मन

यूपी के बाराबंकी में शनिवार को नागेश्वर नाथ मंदिर से जीआईसी ऑडिटोरियम तक श्री राम कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा में महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं, जबकि बैंड-बाजे की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। यात्रा के दौरान भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिसने लोगों का मन मोह लिया। कलश यात्रा नागेश्वर नाथ मंदिर से शुरू होकर घंटाघर, धनोखर नाका तिराहा होते हुए जीआईसी ऑडिटोरियम पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की गई। दुनिया ना मिले श्री राम के बिना” और “जय श्री राम” के जयघोष के साथ यात्रा आगे बढ़ती रही। भगवान श्री राम और माता सीता की झांकी का दृश्य विशेष रूप से मनोरम रहा। यह आयोजन का सफल आयोजन बालाजी सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें