यूपी के बाराबंकी में शनिवार की सुबह आम की बाग में चिटफंड कंपनी के पूर्व मैनेजर का शव फंदे से लटका मिला। इससे गांव में सनसनी फैल गई। घटना से कंपनी के अन्य एजेंट्स में आक्रोश है। उनका आरोप है कि पुलिस कंपनी के बड़े अधिकारियों को पकड़ने की बजाय एजेंट्स को ही प्रताड़ित कर रही है। जबकि, वे खुद भी निवेशक हैं। घटना सफदरगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर मजरे केवलापुर गांव की है। गांव निवासी स्वामी दयाल मिश्रा (50) की मौत हुई है। सुबह करीब 6 बजे घर से करीब 100 मीटर दूर बाग में उसका शव पेड़ की डाल से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।