फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में डंपर और बोलेरो में आमने-सामने की भिड़ंत, दो लोगों की मौत... पांच घायल

यूपी के बाराबंकी में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार डंपर और बोलेरो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रामनगर थाना क्षेत्र के बाराबंकी-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर दलसराय गांव के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, बहराइच जिले के आलिया बुलबुल गांव निवासी छह लोग बोलेरो से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट जा रहे थे। दलसराय गांव के पास सामने से आ रहे डंपर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बोलेरो चालक जामिद अली और सवारी सुमैया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मोहम्मद अली, साजिदा, रेहाना समेत अन्य पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें