फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में भीषण गर्मी में शुरू हुआ जनगणना का पहला चरण

बाराबंकी में प्रचंड गर्मी और पसीने से लथपथ हालात के बावजूद प्रगणकों ने जनगणना का पहला चरण शुरू कर दिया। 22 म ई से 20 जून तक चलने वाले इस चरण में मकानों की गिनती और नक्शा बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। जनगणना का दूसरा चरण फरवरी 2027 में प्रस्तावित है। बृहस्पतिवार को सिद्धौर ब्लॉक के कौरहा पुरवा गांव में जनगणना कर्मी (प्रगणक) संजय पसीने से तरबतर मिले। उन्होंने बताया कि पहले वह गांव का नक्शा तैयार कर रहे हैं और घरों की नंबरिंग कर रहे हैं। इसके बाद परिवार के सदस्यों का विवरण दर्ज किया जाएगा। गर्मी के बावजूद उनका उत्साह कम नहीं हुआ। प्रगणक संजय ने कहा कि वह जनगणना को बेहतर तरीके से पूरा कर दिखाएंगे। इसी जोश के साथ उन्होंने अपना स्लोगन भी सुनाया। "जनगणना की जंग को चले प्रेम के साथ, आते-जाते राह में हो चाहे जो हो बात। जंग हम लड़के दिखाएंगे, जनगणना करके दिखाएंगे।" एडीएस निरंकार सिंह ने बताया कि पहले चरण में मकान गणना और हाउस लिस्टिंग का कार्य पूरा किया जाएगा, ताकि दूसरे चरण में जनसंख्या गणना सुचारू रूप से हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें