बाराबंकी में यातायात व्यवस्था को लेकर कई प्लान बनाए गए। लेकिन, हालात सुधारने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस समय यातायात जागरूकता माह चल रहा है। हाल यह है कि सोमवार सुबह शहर से देवा जाने वाली रोड पर एंबुलेंस जाम में काफी देर फंसी रही। इस दौरान करीब आधे घंटे तक देवा ओवर ब्रिज से लेकर शहर तक जाम और स्लो ट्रैफिक के हालात रहे।